पुलिस के अनुसार, दाऊदपुर कैंट इलाके में 80 वर्षीय शांति सिंह अकेली रहती थी। उसकी देखभाल के लिए घर में तीन नौकरानियां काम करती थीं। दो दिन से लोगों ने शांति सिंह को नहीं देखा था। बताया जाता है कि शनिवार की रात मोहल्ले वालों ने शांति सिंह के घर में लगातार बजे रहे मोबाइल फोन की घंटी सुनी। शक होने पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा कि शांति सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था।
छानबीन के बाद पुलिस ने शांति सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि शांति सिंह की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस घर में काम करने वाली तीनों नौकरानियों से पूछताछ कर रही है।
dharmpath.com dharmpath