उप्र : सड़क हादसों में 3 की मौत

पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-96 से तेज गति में आ रहे डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जैतपुर दिल्ली निवासी सचिन के रूप में हुई। इस संबंध में मृतक के पिता चंद्रबोस ने मुकदमा दर्ज कराया है।

इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आदिल की मौत हो गई। मोरना निवासी मोहम्मद फैयाज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

वहीं बादलपुर क्षेत्र के छपरौला में तेज गति में आ रहे ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे सुरेश निवासी चिटेहरा की मौत की सूचना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493