उप्र पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल ने बताया कि सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और ऑब्जर्वरों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा हो चुकी है। अधिकारियों से कहा गया है कि चुनाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो भी गड़बड़ी करें, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी पूछा कि जिलों में शराब की दुकानें बंद हो गई हैं या नहीं। ऑब्जर्वरों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी विस्तार से जायजा लिया गया। डीएम व एसएसपी को विशेष तौर पर सतर्कता रखने को कहा गया है।

अपर निर्वाचन आयुक्त जे.पी. सिंह ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए निर्धारित किए गए 17 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचानपत्र होना अनिवार्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493