लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक तापमान गिरने का दौर शुरू होने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
गुप्ता के अनुसार, आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया, जिससे उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, कानपुर का 22.5 डिग्री, गोरखपुर में 24.3 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath