अगरतला, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव जी. कामेश्वर राव को राज्य का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
त्रिपुरा के शहरी विकास विभाग मंत्री माणिक डे ने यहां बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “राव ने एस.के. राकेश का स्थान लिया है, जो अब ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी मुख्य सचिव हैं।”
माणिक के मुताबिक, राव आगामी दिनों में अगरतला नगर निगम और कई अन्य नगरपालिकाओं तथा नगर पंचायतों का चुनाव कराएंगे। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव नवंबर के आखिर में या दिसंबर में होने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath