क्रिकेट में भारत की तरक्की गर्व करने लायक : रिचर्डसन

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने बुधवार को कहा कि भारत ने बीते 10-15 वर्षो में मैदान पर और मैदान के बाहर अपने स्तर में जिस तरह सुधार किया है, वह गर्व करने लायक है।

आईसीसी के साथ अग्रणी कार निर्माता निसान के करार के अवसर पर रिचर्डसन ने कहा, “भारत ने जिस तरह क्रिकेट के हर पहलू में विकास किया है, वह गर्व करने लायक है, चाहे वह मैदान के अंदर प्रदर्शन की बात हो, खेल प्रबंधन का मसला हो, टूर्नामेंटों के आयोजन की बात हो या अन्य कुछ। बीते 10-15 वर्षो में भारत ने जिस तरह क्रिकेट के लिए काम किया है वह अद्वितीय है।”

आईसीसी के साथ हुए करार के तहत निसान अगले आठ वर्षो के लिए आईसीसी का वैश्विक कार पार्टनर होगा।

निसान 2023 तक आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंटों का मुख्य प्रायोजक होगा, जिनमें विश्व कप, टी-20 विश्व कप, चैम्पियंस ट्रॉफी, महिला विश्व कप और अन्य शीर्ष टूर्नामेंट शामिल हैं।

अगले वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के बारे में रिचर्डसन ने कहा, “हमारी सारी कोशिश यही है कि यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे सफल आयोजन हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493