मप्र : जापानी सहयोग से अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर

बैतूल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में सौर ऊर्जा से संचालित पहला ऑक्सीजन जनरेटर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आदिवासी बहुल इलाके पाढर के अस्पताल में जापान सरकार की मदद से लगाया गया है। यह अस्पताल ईसाई समुदाय की ईएलसी समिति द्वारा संचालित है।

पाढर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि जापान ग्रांट असिस्टेंट फॉर ग्रासरूट प्रोजेक्ट (जीजीपी) योजना के तहत सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला ऑक्सीजन जनरेटर सिस्टम यहां लगाया गया है। इस जनरेटर के लगने से जिले के गरीब मरीजों को लाभ होगा।

जापान के महावाणिज्यदूत योशिआको इटो सहित अन्य अतिथियों ने यहां मंगलवार को आयोजिज एक कार्यक्रम में सौर ऊर्जा संचालित ऑक्सीजन जनरेटर, नवीनीकृत आईसीयू और एनआईसीयू का विधिवत शुभारंभ किया।

पाढर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव चौधरी ने कहा, “जापान सरकार द्वारा आदिवासी बहुल बैतूल जिले के छोटे-से ग्राम पाढर में देश का पहला सौर ऑक्सीजन जनरेटर लगाना न सिर्फ इस जिले के लिए, बल्कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे अब हमें भोपाल या नागपुर से गैस सिलेंडर नहीं बुलवाना पड़ेगा। इससे जिले और प्रदेश के मरीजों के उपचार में आसानी होगी।”

जापान के महावाणिज्यदूत योशिआकी इटो ने कहा कि यह पहल जापान सरकार के भारत के साथ रिश्ते और प्रगाढ़ बनाने में मददगार साबित होगी।

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर बी. पाटील ने भी जापान सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए जिले के अन्य अस्पतालों में भी इस प्रकार के संयंत्र लगवाने की संभावनाएं तलाशने की बात कही।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ. फैज अहमद किदवई ने पाढर अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए भविष्य में प्रदेश के अन्य अन्य जिलों में भी मिशन के कार्य करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश जैन ने भी अपने अनुभव साझा किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493