कोन्या (तुर्की), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेलसुक इनान के मैच के आखिर में लगाए गए शानदार फ्री किक की बदौलत तुर्की ने नाटकीय अंदाज में आइसलैंड को हराये हुए यूरो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर यूरो2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
मंगलवार की रात हुए मैच के समाप्त होने से एक मिनट पहले सेल्सुक का फ्री किक शॉट आइसलैंड के गोलकीपर ओगमुंदुर क्रिस्टिंसन को छकाते हुए गोलपोस्ट में समा गई और तुर्की यह मैच 1-0 से जीत गया।
तुर्की आठ वर्षो के अंतराल के बाद अगले वर्ष यूरोपीयन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगा।
मंगलवार को ही क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के मुकाबले में चेक गणराज्य ने नीदरलैंड्स को हराया और तीसरा स्थान हासिल किया। चेक गणराज्य की जीत को ध्यान में रखकर तुर्की ने मैच में अपना सबकुछ झोंक दिया।
तुर्की को हालांकि आखिरी के 12 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पड़े। गोखान टोरे को जॉन डाडी बोडवार्सन के साथ रफ टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।
लेकिन सेलसुक की बेहतरीन फ्री किक की बदौलत तुर्की यह मैच जीतने में सफल रहा। तुर्की के लिए सेलसुक ने पिछले चार मैचों में यह तीसरा गोल दागा।
dharmpath.com dharmpath