लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में हुई बारिश का असर गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश में भी दिखा। राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य जिलों में सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप रहेगी। उत्तराखंड में पहाड़ों में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 23.3 डिग्री, गोरखपुर में 24.3 डिग्री, झांसी में 25 डिग्री और इलाहाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath