लंदन में भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहते हैं विजेंदर

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने पेशेवर जीवन के पहले मुकाबले में बीते शनिवार को तकनीकी नाकआउट के साथ जीत हासिल करने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है कि वह 30 अक्टूबर को लंदन में होने वाले अपने करियर के दूसरे मुकाबले को लेकर खासे उत्साहित हैं।

लंदन के हॉरो लेजर सेंटर में होने वाले इस मुकाबले में विजेंदर का सामना किसके साथ होगा, यह अभी तय नहीं हो सका है लेकिन इससे एक और जीत हासिल करने की उनकी इच्छा पर कोई लगाम नहीं लगने वाली।

विजेंदर ने शनिवार को ब्रिटेन के सोन्नी व्हाइटिंग को चार राउंड के मुकाबले में तीन राउंड में ही परास्त कर अपने पेशेवर करियर का जोरदार आगाज किया था।

विजेंदर ने अपने दूसरे मुकाबले को लेकर कहा, “मैं लंदन में मुकाबले को लेकर उत्सुक हूं। एक पेशेवर के तौर पर मेरी अपने प्रशंसकों से पहली मुलाकात होगी। बीते शनिवार की जीत मेरे लिए काफी अहम है। मैं जानता हूं कि पूरा देश मुझे देख रहा था और मैं कुछ खास करना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493