श्रीनगर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को एक बुर्काधारी आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आतंकवादरोधी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान एक संदिग्ध अलगाववादी आतंकवादी का पीछा कर रहे थे। जवानों ने उसे चुनौती दी, जिस पर उसने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।
घटना दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मुख्य बस स्टैंड पर हुई। घटनास्थल ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 30 किलोमीटर से ज्यादा दूर है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “पिस्तौल धारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला घायल हो गई।”
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि बुर्काधारी आतंवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath