सिंगापुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर का गैर-तेल घरेलू निर्यात (एनओडीएक्स) सितंबर महीने में साल-दर-साल आधार पर 0.3 फीसदी अधिक रहा। यह बात शुक्रवार को व्यापार संवर्धन एजेंसी इंटरनेशनल एंटरप्राइज (आईई) सिंगापुर ने कही।
अगस्त महीने में एनओडीएक्स में 8.4 फीसदी गिरावट रही थी।
आईई सिंगापुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सितंबर में हुई वृद्धि में प्रमुख भूमिका इलेक्ट्रॉनिक एनओडीएक्स में वृद्धि की रही, जिसने गैर-इलेक्ट्रॉनिक एनओडीएक्स में गिरावट के असर को समाप्त कर दिया।
माह-दर-माह आधार पर एनओडीएक्स में 2.8 फीसदी वृद्धि रही, जबकि अगस्त में इसमें 4.6 फीसदी गिरावट रही थी।
आईई सिंगापुर के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एनओडीएक्स सितंबर में साल-दर-साल आधार पर 5.7 फीसदी बढ़ा, जिसमें अगस्त में 2.7 फीसदी गिरावट रही थी।
गैर-इलेक्ट्रॉनिक एनओडीएक्स में सितंबर में साल-दर-साल आधार पर 1.9 फीसदी गिरावट रही थी, जिसमें अगस्त में भी 10.7 फीसदी गिरावट रही थी।
सितंबर में एनओडीएक्स में विस्तार में जापान, थाईलैंड और इंडोनेशिया ने प्रमुख भूमिका निभाई।
dharmpath.com dharmpath