मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तिलोतमा शोम ने कहा कि आगामी लघु फिल्म ‘नयनताराज नेकलेस’ में उनका किरदार पिछली फिल्म में निभाए किरदार से अलग है।
तिलोतमा को इससे पहले निर्देशक अनूप सिंह की फिल्म ‘किस्सा’ में देखा गया था। इस फिल्म में निभाए किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
तिलोतमा ने यहां फिल्म के रिलीज इवेंट पर कहा, “मुझे हमेशा से गंभीर, दुष्कर्म पीड़ित और दुखी किरदार मिलते थे, लेकिन इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग है।”
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरा किरदार खतरे उठाने वाली महिला का है, जो रोमांच को काफी पसंद करती है। पहले मुझे थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन फिर मुझे सहजता महसूस होने लगी।”
तिलोतमा ने कहा कि उन्हें अनूप की अगली फिल्म ‘मंत्रा’ में देखा जाएगा।
जयदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नयनताराज नेकलेस’ एक सच्ची घटना पर आधारित 20 मिनट की नाटकीयता से भरी रोमांचक लघु फिल्म है।
dharmpath.com dharmpath