डोनाल्ड ट्रंप ने 9/11 हमले के लिए जॉर्ज बुश को जिम्मेदार ठहराया

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने 11 सितंबर 2001 (9/11) को हुए आतंकवादी हमले के लिए पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को जिम्मेदार ठहराया है।

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने 11 सितंबर 2001 (9/11) को हुए आतंकवादी हमले के लिए पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि यह हमला बुश के कार्यकाल में हुआ था, इसलिए इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। हालांकि जॉर्ज बुश के भाई और चुनाव में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जेब बुश ने उनके इस आरोप को ‘दुखद’ करार दिया है।

ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2016 के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

ट्रंप की इन टिप्पणियों से नाराज जेब बुश ने शुक्रवार को इसे दुखद करार देते हुए कहा कि उनके भाई ने राष्ट्रपति के रूप में देश को सुरक्षित रखा।

जेब ने ट्वीट कर कहा, “9/11 हमले के लिए राष्ट्रपति की आलोचना करना दुखद है। हम पर हमला किया गया था और मेरे भाई ने देश को सुरक्षित रखा।”

ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ब्लूमबर्ग टीवी पर यह विवादास्पद बयान दिया, “जब आप जॉर्ज बुश के बारे में बात करते हैं तो आप जो कहना चाहते हैं, कहिए। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर उनके कार्यकाल के दौरान हमला हुआ।”

इस पर ब्लूमबर्ग टीवी के एंकर ने ट्रंप को बीच में रोकते हुए बोला कि आप इसके लिए बुश को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। लेकिन ट्रंप अपने बयान में अड़े रहे।

ट्रंप ने कहा, “वह राष्ट्रपति थे, ठीक है? उन्हें जिम्मेदार ठहराएं या नहीं, लेकिन वह उस समय राष्ट्रपति थे। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर उनके कार्यकाल के दौरान हमला हुआ।”

ट्रंप ने जेब बुश द्वारा अपने भाई का बचाव किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आपने कहा कि आपके भाई के कार्यकाल में कुछ नहीं हुआ, जबकि इस दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था।”

उन्होंने फिर लिखा, “जेब बुश चाहे इसे मानो या नहीं, लेकिन हमारे देश को उससे कहीं अधिक ऊर्जा और उत्साह की जरूरत है, जितनी आप दे सकते हैं।”

ट्रंप ने इससे पहले भी बुश पर यह कहते हुए निशाना साधा था कि उनका राष्ट्रपति काल भयंकर रहा है। उन्होंने पिछले सप्ताह यह भी कहा था कि 2001 में अफगानिस्तान में सेना भेजना एक भारी गलती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493