‘आपेरशन मेकोंग’ में अभिनय करेंगे गणेश आचार्य

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य हांगकांग के निर्देशक डेंटे लेम की फिल्म ‘ऑपरेशन मेकोंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

गणेश ने एक साक्षात्कार में कहा, “एक प्रोडक्शन हाउस वाले ने ‘हे ब्रो’ देख मुझे नकारात्मक भूमिका की पेशकश की। निर्देशक डेंटे को मेरा काम अच्छा लगा था। मैंने हाल ही में बैंकाक में इसकी शूटिंग की।”

फिल्म में अपने किरदार के बारे में गणेश ने कहा, “मेरा किरदार एक डॉन का है, जिसका नाम मिस्टर जार है।”

लेम के बारे में गणेश ने कहा, “लेम बेहद कुशल हैं और वे मेरे हाव-भावों और भारी आवाज में संवाद अदायगी से प्रभावित थे। मैं खुश हूं कि मुझे एक हॉलीवुड फिल्म में नृत्य निर्देशक के तौर पर काम करने का अवसर मिला।”

वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग चीन और थाईलैंड में की जाएगी।

यह फिल्म 2016 में रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493