मुरैना में बच्चा गड्ढे में गिरा, बचाव कार्य शुरू

मुरैना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बच्चा खेलते समय एक ट्यूबवेल के गड्ढे में गिर पड़ा। बच्चे को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सेना से भी मदद मांगी गई है।

पुलिस के अनुसार, बागचीनी थानाक्षेत्र के नंद गंगोली गांव निवासी देवेंद्र शर्मा का बेटा राघव (3) रविवार को अपनी दादी के साथ खेत में गया था। उसी दौरान वह खेलते समय ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिर पड़ा। गड्ढा 100 फुट से ज्यादा गहरा बताया जा रहा है।

मुरैना के पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने आईएएनएस को बताया कि पुलिसबल और राजस्व विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने के लिए सेना की बवीना (झांसी) इकाई से संपर्क किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493