बायर्न की इस सत्र के शुरुआत से यह लगातार नौवीं जीत है। बुंदेसलीगा के 52 साल के इतिहास में यह पहली टीम है जिसने सत्र की शुरुआत से ही लगातार नौ जीत दर्ज की है।
बायर्न ने मुकाबले की शुरुआत के बाद 24वें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था, जिसके बाद टीम ने ब्रेमेन को गोल दागने का मौका न देते हुए जीत हासिल की।
बुंदेसलीगा में बायर्न 27 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ब्रेमेन सात अंकों के साथ 14वें स्थान पर काबिज है।
जर्मन लीग के नौवे दौर में शनिवार को हुए अन्य मुकाबले में वोल्फ्सबर्ग ने मैक्स क्रूसे की हैट्रिक की मदद से हॉफ्फेनहाइम को 4-2 से मात दी।
लीग में शनिवार को हुए एक अन्य मैच में शाल्के ने हेर्था बर्लिन की टीम को 2-1 से मात दी। सूचि में वोल्फ्सबर्ग 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और हॉफ्फेनहाइम छह अंकों के साथ 15वें स्थान पर है। वहीं, 19 अंकों के साथ शहाल्के तीसरे और बर्लिन 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath