मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेडिंग पुलाव के कलाकार अनुष्का राजन, दिगांत मंचले और करण ग्रोवर यहां एक ब्राइडल जीवनशैली प्रदर्शनी ‘ग्लिटर 2015’ के ग्यारहवें संस्करण में शामिल हुए।
यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी यहां के जेडब्ल्यू मेरियट में 16 अक्टूबर से शुरू हुई।
प्रदर्शनी में देशभर के कई प्रख्यात आभूषण और फैशन ब्रांड विवाह, कॉकटेल और आधुनिक आभूषणों के डिजाइन और डिजाइनर कॉत्यूर की विस्तृत रेंज पेश कर रहे हैं।
‘ग्लिटर 2015’ के समारोह निदेशक बलबीर गांधी के मुताबिक, “ग्लिटर को भारतीय महिलाओं की खूबसूरती को व्यक्त करने के लिए डिजाइन किया गया है जो इन चीजों की मोहताज नहीं है। लेकिन हम डिजाइनर्स के रचनात्मक कौशल को सलाम करते हैं जो ईश्वर की इस अनुपम रचना की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath