उप्र : डॉन मुख्तार के नाम पर 1 करोड़ मांगने वाला गिरफ्तार

सीओ (चौक) सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि कैम्पवेल रोड निवासी इमरान नवाब बिल्डर है। शनिवार को इमरान कैम्पवेल रोड पर चल रही अपनी एक साइट पर मौजूद थे। इस बीच वहां पर सआदतगंज के नूर बाड़ी निवासी महेंद्र जायसवाल पहुंचा। उसने खुद को मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताते हुए इमरान से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद बिल्डर ने इसकी सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी।

पुलिस ने फौरन रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह ठाकुरगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ (ठाकुरगंज) ने बताया कि महेंद्र के खिलाफ गाजीपुर जनपद व उत्तराखंड में पहले से 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गाजीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। मौजूदा समय में महेंद्र सआदतगंज इलाके की एक हवेली में रह रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493