बिहार चुनाव : 16 लाख रुपये नकद, 130 लीटर शराब जब्त

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम दो चरणों में भारी भरकम नकदी, शराब और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

रविवार को जारी एक आधिकारिक रपट के मुताबिक, अकेले शनिवार को 15.99 लाख रुपये नकदी और 130 लीटर शराब जब्त किए गए।

बिहार पुलिस की जब्ती रपट से यह खुलासा हुआ, जिसे भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक बयान में जारी किया है।

रपट के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में बिहार में अब तक 68.82 लाख नेपाली रुपये, 16.76 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट और 60.30 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त की जा चुकी हैं।

रपट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक कुल 17.55 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी जब्त की गई है।

ईसीआई की रपट के मुताबिक, “बिहार में कुल 837.91 किलोग्राम गांजा, 9,132 किलोग्राम महुआ, 336 ग्राम हेरोइन और अफीम और 8.662 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493