बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है। सुबह से ही धूप निकली हुई है।

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, गया का 20.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, गया का 34.2 डिग्री और पूर्णिया का 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493