अल्जीयर्स, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अल्जीरिया में एक कारखाने में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विस्फोट रविवार को यहां से 150 किलोमीटर दूर एन डेफ्ला प्रांत के एक कारखाने में हुआ। इस कारखाने का संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath