भाजपा का ‘मुखौटा’ है विकास : नीतीश

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विकास भारतीय जनता पार्टी का ‘मुखौटा’ है। पार्टी का मुख्य एजेंडा सांप्रदायिकता है।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विकास भारतीय जनता पार्टी का ‘मुखौटा’ है। पार्टी का मुख्य एजेंडा सांप्रदायिकता है।

जनता दल (युनाइटेड) नेता नीतीश कुमार ने सीएनएन-आईबीएन समाचार चैनल से कहा कि दादरी में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी ‘खतरनाक’ है।

नीतीश ने कहा, “भाजपा विकास की बातें करती है, लेकिन इसका वास्तविक एजेंडा सांप्रदायिकता है। विकास तो महज मुखौटा है। असल चेहरा तो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का है।”

नीतीश ने इस बात पर जोर दिया कि बिहार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “2014 के लोकसभा चुनाव में जनादेश मोदी के पक्ष में था। लेकिन इस चुनाव (बिहार चुनाव) का ताल्लुक पूरी तरह से मेरे उन कामों से है जो मैंने बतौर मुख्यमंत्री किए हैं।”

उन्होंने कहा, “और, बिहार मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर चाहता है।”

कभी भाजपा के साथ रह चुके नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से बिहार चुनाव जीतने के लिए परेशान है।

उन्होंने कहा, “बिहार में जीत के लिए भाजपा इतनी बेचैन है कि इसका पूरा नेतृत्व ही पटना आ गया है।”

बिहार चुनाव के नतीजे आठ नवंबर को आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493