लोग गोमांस भी खा सकते हैं : भाजपा नेता

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी. मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि लोग कुछ भी खाने के लिए स्वतंत्र हैं। यह गोमांस, भैंस का मांस या सुअर का मांस भी हो सकता है।

मुरलीधरन भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कुछ भी खाया जा सकता है। चाहे गोमांस हो या फिर भैंस या सुअर का मांस। यह निजी पसंद का विषय है।”

उत्तर भारत के अपने पार्टी नेताओं से इतर मुरलीधरन ने कहा कि भाजपा कभी भी लोगों को यह निर्देश नहीं देती कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

संवाददाताओं से मुखातिब मुरलीधरन ने प्रसंग बदलते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ यूडीएफ और विपक्षी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले एलडीएफ पर आरोप लगाया कि दोनों ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आपस में गुप्त समझौता कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493