केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली को सुरक्षित बनाने का अपना वादा पूरा न करने के विरोध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने इस विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई की।

बरखा ने कहा, “केजरीवाल दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने का अपना वादा पूरा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने हर बस में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ है।”

एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में अपराध बढ़ रहे हैं। यह महिलाओं के लिए अब सुरक्षित नहीं रह गई है और सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493