गुड़गांव में छात्र की पीट-पीटकर हत्या

गुड़गांव, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा की साइबर सिटी में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने और गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यहां के सुभाष नगर इलाके में सोमवार को एक जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। पार्टी में कृष्णा कालोनी निवासी व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) का छात्र रोहित और अन्य लोग मौजूद थे।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हवा सिंह ने कहा कि पार्टी में गाने-बजाने और डांस करने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी पसंद के गाने पर डांस करना चाहते थे। इन लोगों ने रोहित से डांस फ्लोर से हटने के लिए कहा, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई

पुलिस ने कहा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और रोहित को हॉकी और सरियों से पीटा गया।

छात्र को बेहोशी की हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में छात्रों सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493