थाईलैंड : स्कूल में भारतवंशी का शव फंदे से लटका मिला

बैंकॉक, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के पतम थानी प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के अंदर सीढ़ी की रेलिंग से एक भारतीय मूल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।

बैंकॉक, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के पतम थानी प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के अंदर सीढ़ी की रेलिंग से एक भारतीय मूल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।

समाचार पत्र बैंकाक पोस्ट ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, मृतक की पहचान राजेश सिंह (37) के रूप में की गई है। वह थान्याबरी जिले में स्थित स्मिथ इंग्लिश स्कूल ऑफ लैग्वेजेज का मुख्य कार्यकारी अधिकारी था।

पुलिस और बचाव कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिंह सीढ़ी की रेलिंग से टाई के फंदे से लटके मिले। यह सीढ़ी दूसरी मंजिल पर स्थित उनके आवास के लिए जाती थी।

स्कूल के जिस कर्मचारी ने शव को देखा उसने पुलिस को बताया कि सिंह अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूल चलाते थे, लेकिन घर में वह अकेले रहते थे।

कर्मचारी ने बताया, “उन्होंने हाल ही में वित्तीय समस्याओं के बारे में शिकायत की थी।”

पुलिस कथित तौर पर अब उस सुसाइड नोट की जांच करेगी, जो शव के साथ मिला था, और उनके साझेदारों से पूछताछ करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493