दिल्ली में धुंध भरी सुबह

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राजधानी में आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493