एमी ने चुटकुले चुराने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी

लॉस एंजेलिस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-हास्य कलाकार एमी शूमर ने दिवंगत अमेरिकी हास्य कलाकार पैट्रिस ओ’नील के चुटकुले चुराने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, आरोप है कि एमी ने हाल में एचबीओ चैनल के विशेष शो ‘लिव ऐट द अपोलो’ के दौरान पूर्व में पैट्रिस द्वारा सुनाए जा चुके चुटकुले सुनाए।

एमी ने ‘अब्राहम लिंकन’ और ‘होऊदिनी’ नाम देकर असामान्य सेक्स पॉजीशन को लेकर चुटकुले सुनाए थे।

2007 में जस्ट फॉर लाफ्स फेस्टिवल के दौरान पैट्रिस ने भी असामान्य सेक्स पॉजीशन को लेकर ऐसे ही चुटकुले सुनाए थे। उन्होंने सेक्स पॉजीशन को ‘गोरिल्ला मास्क’ और ‘पोलटरजिस्ट’ नाम दिया था।

ट्विटर पर एक प्रशंसक द्वारा इस बाबत सवाल करने पर एमी ने जवाब में कहा, “शुक्रिया। मैंने कभी पैट्रिस के काम का वह हिस्सा नहीं देखा, लेकिन मैं आज इसे देखूंगी। मुझे वह पसंद है और मुझे उनकी कमी खलती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493