जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकवादियों के एक गिरोह के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तंगमार्ग तहसील के एक गांव में एक घर की घेराबंदी की।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घर पर निशाना साधा अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

उन्होंने कहा, “मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और तीन सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493