पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच जला रावण

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को दशहरा के मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।

इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाथ कोविंद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पिछले वर्ष रावण दहन के मौके पर मची भगदड़ से सबक लेते हुए इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

राज्यपाल के गांधी मैदान पहुंचने पर राम की सेना बने लोगों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल कोविन्द ने गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के प्राारंभ होने के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक सबसे पहले मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इसके बाद रावण के पुतले पर तीर छोड़ा गया, जिससे रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस मौके पर लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

दशहरा के मौके पर आयोजित इस उत्सव में सबसे पहले प्रतीक के तौर पर बनाए गए लंका दहन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की।

रावण दहन कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद गांधी मैदान के सभी 24 गेट खोल दिए गए। पिछले साल हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल रावण दहन कार्यक्रम के बाद मची भगदड़ से 33 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493