भोपाल में ऑटो चालक ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की

भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक ऑटो चालक ने यहां गुरुवार की रात इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के अपहरण की कोशिश की, लेकिन छात्रा के साहस और पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. एस. भदौरिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार की रात गोविंदपुरा क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय के पास एक छात्रा सड़क किनारे मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। तभी एक ऑटो चालक ने उस पर कंबल डाला, ऑटो में खींच लिया और तेज गति से ऑटो चला भागा।

भदौरिया के अनुसार, गुरुवार को दशहरा की वजह से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। ऑटो चालक ने कुछ दूर बाद ही जब पुलिस बल को देखा तो उसने ऑटो की रफ्तार धीमी की, जिसके बाद लड़की ऑटो से कूद पड़ी। पुलिस जब तक लड़की के पास पहुंचती ऑटो चालक अपना वाहन वहीं छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। फरार ऑटो चालक की तलाश भी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493