मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक विकास बहल की दशहरा पर रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शानदार’ ने अपने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये कमाए।
एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार को प्रदर्शित हुई शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘शानदार’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह शाहिद और आलिया की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म भी है।
बताया जा रहा है कि यह पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली इस साल की छठी फिल्म है।
विपणन और वितरण सहित ‘शानदार’ की कुल लागत 62 करोड़ रुपये थी। लगभग 35 प्रतिशत इसके निर्माता सैटेलाइट, संगीत व अन्य अधिकारों के जरिये कमा चुके हैं।
फिल्म ‘शानदार’ में सना कपूर, सुषमा सेठ, पकंज कपूर, निक्की अनेजा वालिया और संजय कपूर जैसे सितारे भी हैं।
dharmpath.com dharmpath