मालदीव के उपराष्ट्रपति गिरफ्तार, राजद्रोह का आरोप (लीड-1)

‘हवीरू’ की रपट के मुताबिक, अब्दुल को इब्राहिम नासिर इटंरनेशनल एयरपोर्ट (आईएनआईए) पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह सिंगापुर से आ रहे थे।

मालदीव के गृह मंत्री उमर नसीर ने ट्विटर पर उपराष्ट्रपति की गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि उन्हें धूनीधू में पुलिस हिरासत में रखा गया है।

उमर ने ट्वीट कर बताया, “राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।”

पुलिस ने इस बात की अलग से पुष्टि करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति को जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा, “उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को राष्ट्रपति की नौका में पिछले माह हुए विस्फोट की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।”

गौरतलब है कि 28 सितंबर को जब राष्ट्रपति गयूम अपनी पत्नी फातिमा इब्राहिम और अन्य अधिकारियों के साथ हज यात्रा से माले लौट रहे थे तो उनकी नौका में विस्फोट हुआ था।

इस हादसे में राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनकी पत्नी, सचिव और अंगरक्षक घायल हो गए थे। राष्ट्रपति गयूम की पत्नी अब भी अस्पताल में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493