इंटर्नासियोनल ने कोपा लिबर्टाडोरेस की उम्मीदों को जिंदा रखा

रियो डी जेनेरियो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटर्नासियोनल ने शनिवार को ब्राजील के सेरी-ए में ज्वाइनविले पर 1-0 की जीत के साथ अगले साल के कोपा लिबर्टाडोरेस में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

रियो डी जेनेरियो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटर्नासियोनल ने शनिवार को ब्राजील के सेरी-ए में ज्वाइनविले पर 1-0 की जीत के साथ अगले साल के कोपा लिबर्टाडोरेस में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

ब्राजील सेरी-ए में शीर्ष-चार स्थान पाने वाली टीमो को हर साल दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।

इटर्नासियोनल के लिए मैच का एकमात्र गोल सीएसकेए मास्को से लोन पर आए विटिन्हो ने किया। विटिन्हो ने यह गोल 65वें मिनट में आंद्रेस एलेसांद्रो द्वारा लिए गए कार्नर किक पर हेडर के जरिए किया।

पोरटो एलेग्रे के बेइरा रियो स्टेडियम में हुए इस मैच में मिली इस जीत ने इटर्नासियोनल को तालिका में पांचवें क्रम पर पहुंचा दिया है।

इटर्नासियोनल अभी चौथे स्थान पर काबिज सांतोस से गोल अंतर के लिहाज से एक स्थान पीछे है जबकि उसके खाते में छह मैच बाकी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493