अगले साल ईपीएल खिताब जीतने का लक्ष्य रहेगा : गाल

मैनचेस्टर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक लुइस वान गाल का मानना है कि लीग के के मौजूदा सत्र में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करना जीतने से अधिक यथार्थवादी होगा।

गाल ने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य अगले साल ईपीएल का खिताब जीतने का रहेगा।

जब इस खिताब को जीतने के लिए युनाइटेड की संभावनाओं के बारे में गाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, हो सकता है कि दूसरा या तीसरा स्थान यर्थाथवादी है लेकिन उम्मीद है कि अगले साल हम खिताब जीत लेंगे।”

गाल ने कहा कि युनाइटेड के प्रशंसकों का समर्थन दुनिया में सबसे बेहतरीन चीज है और वह उसी के भरोसे इस साल बेहतर स्थान पाने और अगले साल लीग खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493