दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के गश्ती बोट पर की गोलीबारी

सियोल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने पीले सागर में अपने जल क्षेत्र में उत्तर कोरिया के गश्ती बोट के प्रवेश करने पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की।

योनहप समाचार एजेंसी की रपट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सेना ने रविवार को बताया कि उत्तर कोरिया के गश्ती बोट पर शनिवार अपराह्न् 3.30 बजे चेतावनी स्वरूप पांच बार गोलीबारी की गई, जब इसने दोनों कोरिया के बीच समुद्री सीमा ‘नॉर्थर्न लिमिट लाइन’ पार की।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जबकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान बिछड़े परिवारों का दूसरे दौर का पुनर्मिलन उत्तर कोरिया में हो रहा है।

बिछड़े परिवार के सदस्य अस्थाई पुनर्मिलन के तहत शनिवार से तीन दिन तक साथ समय बिता रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493