’24’ की टीम ने आईपीएल स्थल पर की शूटिंग

पुणे, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ’24’ के निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग यहां एक लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में की, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पुणे वॉरियर्स का घरेलू मैदान है। ’24’ विज्ञान और कल्पनाओं पर आधारित एक रोमांचक फिल्म है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की टीम ने पुणे के सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में कुछ दृश्यों की शूटिग की। एक ही दिन में शूटिंग पूरी की गई और वर्तमान में फिल्म की शूटिग आखिरी चरण में हैे।”

इस फिल्म में सूर्या के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विक्रम कुमार निर्देशित फिल्म में लोकप्रिय संगीताकर ए.आर रहमान ने संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493