भारत, दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई हिस्से सोमवार को भूकंप के तेज झटकों से हिल गए।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में बताया गया है।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वे ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। सर्वे ने इसका केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में जार्म नाम की जगह को बताया है।

पाकिस्तानी मौसम विभाग ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 8.1 थी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूंकप के तगड़े झटके महसूस किए गए। राजधानी में मेट्रो ट्रेन की सेवा रोकनी पड़ी।

घबराए लोगों ने एक-दूसरे को फोन करना शुरू कर दिया। इस वजह से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। लोग घरों, दफ्तरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने भूकंप पर कहा, “बहुत, बहुत बड़ा था..प्रार्थना कर रहा हूं।”

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलावा जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश भूंकप के झटकों से हिल उठा।

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493