भूकंप के कारण कोयला घोटाला की सुनवाई स्थगित

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर भारत को हिला देने वाले सोमवार को आए भूकंप के झटकों ने सर्वोच्च न्यायालय की कार्रवाई को भी प्रभावित कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय में कोयला घोटाले से संबंधित सुनवाई कर रही कोयला पीठ को भी अदालत कक्ष में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके बाद सुनवाई बीच में ही स्थगित करनी पड़ी।

न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च अदालत की पीठ ने अदालत कक्ष में भूकंप के झटके महसूस होते ही दोपहर तीन बजे तक सुनवाई स्थगित कर दी।

इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम, कोयला आवंटन घोटाला मामलों की सुनवाई में विशेष लोक अभियोजक आर एस चीना और कार्यकारी अधिवक्ता प्रशांत भूषण समेत सभी अधिवक्ता अदालत कक्ष से बाहर निकल गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493