बिहार चुनाव : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा (लीड-1)

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में छह जिलों की 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों पर 71 महिलाओं समेत कुल 808 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे चरण में सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इस चरण में जिन छह जिलों के 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें 10 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्र माना गया है, जिस कारण इन क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक, जबकि अन्य क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

इस चरण में मतदाता 808 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नंदकिशोर यादव, मंत्री श्याम रजक और अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

इस चरण में 1़ 45 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनके लिए कुल 14,170 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस, राजद और जद (यू) के महागठबंधन का मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से है। इनके अलावा छह वामपंथी दलों का मोर्चा, समाजवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी का तीसरा मोर्चा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी समर में है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान की शुरुआत 12 अक्टूबर से हुई थी। प्रथम चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए तथा दूसरे चरण में 32 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। पांच नवंबर तक पांच चरणों में मतदान होना है। मतगणना आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493