बिहार में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी, 8 मरे

बांका, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के कटोरिया थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।

कटोरिया के थाना प्रभारी प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि कटोरिया के पास एक परिवार के 10-12 लोग एक ऑटो से भागलपुर से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे, उसी दौरान कैथा गांव के पास एक अनियंत्रिक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक फुलवरिया डुमर और फुलवरिया खुर्द गांव के निवासी बताए जाते हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक सहित फरार है। मामले की छानबीन जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493