आर्सेनल ही जीतेगा ईपीएल खिताब : वेंगर

लंदन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल के कोच आर्सीन वेंगर को पूरा भरोसा है कि उनके खिलाड़ी इस सत्र का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) खिताब जीतने को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

आर्सेनल 2003-04 सत्र की विजेता रह चुकी है।

ईपीएल के मौजूदा सत्र में आर्सेनल अंकतालिका में मैनचेस्टर सिटी के बाद दूसरे स्थान पर है। दोनों क्लबों के अंक बराबर हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर मैनचेस्टर शीर्ष पर है।

अंकतालिका में आर्सेनल और सिटी के अंक 22-22 हैं, लेकिन आर्सेनल के नाम टूर्नामेंट में अब तक 10 गोल हैं, जबकि सिटी 16 गोल कर चुका है।

वेंगर ने एवर्टन के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत पर खुशी जताई थी और अपने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की थी।

वेंगर ने रविवार को मिली जीत के बाद कहा, “टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। आपको खिलाड़ियों को यह बात समझाना जरूरी है कि प्रीमियर लीग में मैच जीतने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493