त्रिपुरा : आंध्र उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश होंगे आयोग के अध्यक्ष

अगरतला, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्याण ज्योति सेनगुप्ता त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग के पहले अध्यक्ष होंगे।

यहां विधि विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री माणिक सरकार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को चुना है।”

अधिकारी ने कहा कि समिति की बैठक 19 अक्टूबर को हुई थी और दौरान इसके 26 सदस्यों ने न्यायमूर्ति सेनगुप्ता को आयोग का अध्यक्ष और राज्य के पूर्व प्रधान सचिव आर.पी. मीणा एवं पूर्व विधि सचिव समीरन दास को आयोग का सदस्य नियुक्त किया।

त्रिपुरा के विधानसभा अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ और विपक्ष के नेता सुदीप रॉय बर्मन चयन समिति के सदस्य हैं।

न्यायमूर्ति सेनगुप्ता ने 18 मई को सिक्किम के लोकायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह नई जिम्मेदारी उठाने के लिए यह पद छोड़ेंगे।

न्यायमूर्ति सेनगुप्ता मई 2013 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे। इससे पूर्व वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के भी न्यायाधीश रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493