भारत के बिना दुनिया से नहीं जुड़ सकते : जुकरबर्ग

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कहा कि भारत के बिना दुनिया से नहीं जुड़ा जा सकता।

यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में छात्रों से मुखातिब जुकरबर्ग ने कहा, “भारत में लोगों के साथ जुड़ना काफी जरूरी है।”

उन्होंने कहा, “भारत उन देशों में से एक है, जिसके साथ जुड़े बिना आप विश्व से नहीं जुड़ा सकते।”

जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि वह यहां आकर काफी उत्साहित हैं और यहां की ऊर्जा अद्भुत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493