पुणे, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अनशनकारी विद्यार्थियों ने बुधवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। संस्थान के विद्यार्थी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सदस्य गजेंद्र चौहान को इसका अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में 12 जून से अनशन पर थे।
एफटीआईआई के विद्यार्थियों ने भले अपना अनशन खत्म कर दिया हो, लेकिन उनका कहना है कि गजेंद्र की नियुक्ति का विरोध जारी रहेगा।
संस्थान के अनशनकारी विद्यार्थियों ने यहां कहा कि वे अपनी कक्षाओं में लौटेंगे, लेकिन गजेंद्र की नियुक्ति के खिलाफ एक ‘शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके’ से विरोध जारी रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath