बदायूं, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में फरु खाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार की दोपहर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के उनौला गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया गया।
पुलिस के अनुसार, युवकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
dharmpath.com dharmpath