गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रखा गांव निवासी विक्रम की 30 वर्षीय पत्नी बिट्टू लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी पर अपने मायके तिलकपुरवा गई हुई थी।
बिट्टू की छोटी बहन राधा ने जिला अस्पताल में बताया कि विक्रम पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचे। बिट्टू ने पिता की तबीयत में सुधार न होने के कारण दो-चार दिन रुकने को कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद विक्रम वापस चला गया। बिट्टू अपनी बच्ची को लेकर घर में सो रही थी।
विक्रम वापस ससुराल पहुंचा और सीधे उसी कमरे में गया, जहां उसकी पत्नी सो रही थी। सोते समय ही उसने बाजार से लाए हुए चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे महिला की गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। वह चीखने-चिल्लाने लगी।
चीख की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तो देखा कि बिट्टू लहूलुहान अपने चारपाई पर पड़ी हुई चिल्ला रही थी।
स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गिलौला थानाध्यक्ष ने बताया कि विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath