अमेरिकी जिमनास्ट ने तीसरी बार जीता विश्व आल-अराउंड खिताब

यहां हुए फाइनल मुकाबले में सिमोने ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गेबरियल डगलस को रजत और रोमानिया की लारिसा एंड्रिया इओरडाके को कांस्य पदक हासिल हुआ।

टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए टीम फाइनल में चीन को रजत पदक जिताने वाली शांग चुनसोंग ने इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।

बाइल्स इतिहास की पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट का ऑल-अराउंड खिताब जीता है।

बाइल्स ने कहा, “मेरे पास इस जीत को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। एक तरह से मैंने पूरे विश्व को एक बड़ा झटका दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493