नीतीश का महागठबंधन जीतेगा बिहार चुनाव : काटजू

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मरक डेय काटजू का कहना है कि बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागबंधन ही जीतेगा और इसे चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें मिलेंगी।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष काटजू ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “नीतीश-लालू का महागठबंधन बिहार चुनाव में कम से कम दो तिहाई बहुमत से जीतेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद मोदी की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से चुनाव प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), हिदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) शामिल है।

काटजू ने कहा, “इस व्यक्ति (मोदी) में लोगों, खासकर भोले-भाले युवाओं को मूर्ख बनाने के अतिरिक्त कोई योग्यता नहीं है, जो इनके जादुई नारे ‘विकास’ के झांसे में आ गए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि मोदी के मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद से उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है।

काटजू ने कहा, “वह पहले ही अलोकप्रिय हो गए हैं। ऐसे में जबकि दाल की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है और बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है, केवल कट्टर दक्षिणपंथी हिंदू की उनके समर्थक रह गए हैं।”

गौरतलब है कि महागठबंधन में जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ-साथ कांग्रेस भी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चौथे दौर का मतदान एक नवंबर को होगा। मतगणना आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493